फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tendua hua hamlavar

नहीं मिले शावक पर हिंसक तेंदुए ने बढ़ाई चिंता

Sat, 07 Nov 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tendua hua hamlavar
मानिकपुर(चित्रकूट)। पाठा के जंगल से सटे मप्र के परसमनिया धनिया वनबीट में दो शावक समेत तेंदुआ की मौजूदगी से मानिकपुर के रानीपुर वन्यजीव विहार क्षेत्र में भी सतर्कता बढ़ी है। जब तेंदुआ बस्ती में घुसकर हिंसक हुआ तो सतना वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर पकड़ लिया है। उसे मुकुुंदपुर के जंगल में छोड़ा गया है। अभी भी इस क्षेत्र में गायब दो शावक नहीं मिले हैं, आशंका है कि फिर तेंदुआ या बाघिन इधर आएगी। शाम से ही गांव की बस्ती से बाहर जाने से रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

वन्यजीव विहार रानीपुर मानिकपुर के प्रमुख जीडी मिश्रा व क्षेत्राधिकारी त्रिवेणी प्रसाद ने बताया कि इस क्षेत्र के 15 किमी के दायरे में आने वाले गांव की बस्ती में संदेश भेजा गया हेै कि शाम के बाद कोई बाहर न जाए खासकर जंगल की ओर न जाए। छह वनकर्मी लगातार वन क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे हैं। अभी तो तेंदुआ या बाघिन समेत शावकों का इस क्षेत्र में मूवमेंट नहीं हो रहा है, इसके बावजूद नियमित सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन

चित्रकूट। धनिया मप्र वनबीट से लेकर मानिकपुर के जंगल की सीमा तक वन विभाग की टीम ने ट्रैप कैमरे लगवाए हैं, जिससे जानवरों के मूवमेंट की जानकारी हो सके। सतना डीएफओ राजेश राय व मझगवां एसडीओ जीआर सिंह ने बताया कि कैमरे लगवाकर शावकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed