फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ten years imprisonment for the accused of raping a girl in Chitrakoot

Chitrakoot: 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला, आरोपी को दस वर्ष की कैद, तीस हजार रुपये का अर्थदंड भी

Wed, 07 Dec 2022 03:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2022 03:26 PM IST
सार

वर्ष 2016 में बरगढ़ थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने सजा सुना दी है। आरोपी को दस वर्ष की कैद और तीस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।

विज्ञापन
Ten years imprisonment for the accused of raping a girl in Chitrakoot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चित्रकूट जिले में शौचक्रिया के लिए निकली किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में दोषसिद्ध होने पर न्यायालय ने आरोपी को दस वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, तीस हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है।

विज्ञापन

मंगलवार को विशेष लोक अभियोजक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि बरगढ़ थाने में एक महिला ने अनिल कुमार के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला के अनुसार उसकी 15 वर्षीय पुत्री 23 मार्च 2016 को शाम को शौच करने के लिए गांव से बाहर गई थी।
विज्ञापन

कुछ देर तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की पर कोई जानकारी नहीं हुई। इसी दौरान ग्रामीणों ने बताया गया कि अनिल कुमार आदिवासी उसकी पुत्री को बरगलाकर ले गया है। लगभग एक सप्ताह तक तलाश के बाद भी पुत्री के न मिलने पर उसने बरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बालिका बरामद हुई और आरोपी को जेल भेजा गया था। साथ ही पुलिस ने न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश संजय के. लाल ने दोषसिद्ध होने पर आरोपी अनिल कुमार को 10 वर्ष कारावास और 30 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।

घर में घुसकर किया युवती से दुष्कर्म, छेड़खानी दर्ज
राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने आरोप लगाया कि उसके ही गांव के एक युवक ने घर में घुसकर  दुष्कर्म किया। पुलिस सिर्फ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर रही है।

मंगलवार को एसपी को दिए पत्र में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मामला दो दिसंबर का है। इसमें पहले छेड़ख़ानी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी लल्ला सिंह को मंगलवार को पकड़कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed