{"_id":"6080650d8ebc3e8da90d753f","slug":"temple-devi-pratima-government-covid-19-sant-gadge-chitrakutt-news-knp6247073193","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्रीराम को जन्मोत्सव मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्रीराम को जन्मोत्सव मनाया गया
विज्ञापन
फोटो- 1 आर - धर्मनगरी के चित्रकूट में रामनवमी पर भगवान कामदनाथ की विशेष पूजा के बाद आरती करते पुजार?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। कोरोना पर आस्था भारी पड़ी। रामनवमी पर धर्मनगरी में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए सुदूर क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने कोरोना काल के नियमों का पालन किया। जन्मोत्सव कार्यक्रम घंटे घड़ियाल के बीच शुरू हुआ तो साधू संतों सहित श्रद्धालुओं का उल्लास देखते ही बना। मंदिरों में जय श्रीराम जय श्रीराम की गूंज सुनाई दे रही थी। मंदिर के अंदर पुजारी व संतों ने श्रीराम भगवान का जन्मोत्सव पूरी परंपरा के साथ मनाया। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भगवान श्रीराम का जन्मदिन इस साल मठमंदिरों में साधू संतों ने सादगी से मनाया। वहीं देवी मंदिरों में नवरात्र के अंतिम दिन नवमी को भक्तों ने प्राचीन देवी मंदिरों में प्रसाद चढ़ाकर पूजा पाठ की।
परिक्रमा मार्ग स्थित कामदगिरी प्रमुखद्वार, अमोदवन स्थित तुलसीपीठ, रामघाट स्थित भरत मंदिर, निमोही अखाड़ा सहित पंजाबी आश्रम, जानकीकुंड स्थित श्रीरघुवीर मंदिर श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान श्रीराम का विधि विधान से पूजन किया गया। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। बुधवार को जनपद समेत कस्बों के विभिन्न सिद्धपीठ देवी मंदिरो में नवमी मनाई गई। मां सिद्धिदात्री की आराधना हुई। देवी साधकों ने घरो में रखे कलश व बोए जवारों को गाजेबाजे के साथ उठाकर नदियों में विसर्जन किया। जानकीकुुंड मंदिर में सीताराम युगल सरकार की आरती मंदिर के पुजारी ने की। रमाबेन हरियाणी, प्रमोद भाई हरियाणी, सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी डा. इलेश जैन, मौसम जैन आदि मौजूद रहे।
वर्चुअल काव्य गोष्ठी
रामनवमी पर राष्ट्रीय कवि संगम जनपद की इकाई ने गूगल मीट पर वर्चुअल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल व संरक्षक डा. हरिओम पवार की अपील पर चित्रकूट इकाई के जिलाध्यक्ष जय अवस्थी ने यह काव्य गोष्ठी आयोजित की। जिसमें गीतकार श्रीनारायण तिवारी, सुनील नवोदित, कवयित्री शशि यादव, साहित्यकार गणेश मिश्र, कवि शिवेन्द्र मिश्र, राजापुरके कवि दीपक तिवारी आदि ने अपनी कविताओं से गोष्ठी को राममय कर दिया।