फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teenage girl's body found hanging at lover's house, murder alleged

Chitrakoot News: प्रेमी के घर लटका मिला किशोरी का शव, हत्या का आरोप

Thu, 09 Jan 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl's body found hanging at lover's house, murder alleged
घटना के बाद गमगीन परिजन ।  - फोटो : संवाद
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के मैदाना में प्रेमी के घर नाबालिग का शव फंदे से लटका मिला। किशोरी के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। प्रेमी के घर वालों का कहना है कि दोनों ने मंदिर में शादी की थी। किशोरी ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन

मंडौर निवासी अन्नू निषाद ने बताया कि उनकी भांजी मध्य प्रदेश के कटनी जिले के थाना कोटला क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी दीपाली देवी निषाद (15) का मैदाना निवासी राजाराम के पुत्र शनि निषाद से प्रेम संबंध था। 22 अप्रैल 2024 को शनि ने कटनी से दीपाली को ले जाकर किसी मंदिर में शादी कर ली थी। सामाजिक दबाव और एक ही बिरादरी के होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं कराया था।
विज्ञापन

करीब दो महीने बाद दहेज के लिए उसको प्रताड़ित करने लगे और आए दिन मारपीट करते थे। यह बात भांजी ने कई बार फोन से बताया था। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे भांजी ने बहन सरोज निषाद को फोन कर मारपीट की जानकारी दी थी। दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि दीपाली ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। मौके पर पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस को सूचना दी। बताया कि भांजी करीब चार माह की गर्भवती थी। शनि का ननिहाल इंदिरा नगर निवासी गोविंद के यहां है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि दीपाली ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मामा अन्नू ने दहेज के खातिर हत्या करने की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यह भी बताया कि नाबालिग से शादी करने की भी रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed