फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teen's body found hanging from tree in chitrakoot

चित्रकूट: पेड़ से लटका मिला किशोर का शव

Mon, 02 Nov 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Teen's body found hanging from tree in chitrakoot
परिक्रमा मार्ग के पास अज्ञात किशोर का शव मिलने के बाद पहचान करने के लिए मौजूद आस पास के ग्रामीण। - फोटो : CHITRAKUTT
खोही(चित्रकूट)। सीतापुर चौकी क्षेत्र के कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर लक्ष्मण पहाड़ी के पास सोमवार को एक किशोर का शव पेड़ से लटका मिला। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर यूपी क्षेत्र के लक्ष्मण पहाड़ी के दूसरी तरफ एक किशोर का शव पेड़ से फांसी पर लटका हुआ मिला। परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं ने सुबह करीब नौ बजे इसकी जानकारी आसपास के दुकानदारों और पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव की पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों को बुलाया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। किशोर के शरीर पर सफेद व काले रंग की शर्ट व काले रंग का पैंट था। उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, पैंट की जेब में 350 रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का मानना है कि हत्या कर उसके शव को फांसी पर लटकाया गया है। चौकी प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। शव की शिनाख्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed