{"_id":"6acd2304111085961904de06","slug":"teams-from-prayagraj-bareilly-meerut-and-aligarh-won-in-handball-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137641-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हैंडबॉल में प्रयागराज, बरेली, मेरठ और अलीगढ़ की टीमें जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हैंडबॉल में प्रयागराज, बरेली, मेरठ और अलीगढ़ की टीमें जीतीं
विज्ञापन
चित्रकूट। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता का आगाज हो गया। पहले दिन प्रयागराज, बरेली, मेरठ, अलीगढ़ और आजमगढ़ ने जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई। खेल निदेशालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 18 मंडलों की टीम खेल रही है।
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। क्रीड़ाधिकारी चित्रकूटधाम मंडल अरविंद कुमार सोनकर ने बुके देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। पहले दिन प्रयागराज ने झांसी को 22-10 से, बरेली ने मुरादाबाद को 22-11 से, मेरठ ने सहारनपुर को 26-11 से, अलीगढ़ ने गोंडा को 26-11 से और आजमगढ़ ने आगरा को 19-07 से हराया।
क्रीड़ाधिकारी जालौन शैलेंद्र कुशवाहा, बैजनाथ यादव, प्रेम प्रकाश सिंह, सूर्यभान, मनोज कुमार, गोविंद निषाद, अतुल सिंह, मयंक, राजकुमार, ब्रजेश्वर और पंकज यादव निर्णायक की भूमिका में रहे। आनंद सिंह यादव, फिरोज अंसारी, हितेंद्र सिंह, श्याम सुंदर यादव, उमेश द्विवेदी, सुरेश मिश्रा समेत अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।