{"_id":"65ce73bed69d3a7cb2086bd7","slug":"teams-from-agra-and-prayagraj-came-to-investigate-the-explosion-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-104984-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: विस्फोट की जांच करने आईं आगरा और प्रयागराज सें टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: विस्फोट की जांच करने आईं आगरा और प्रयागराज सें टीमें
विज्ञापन
चित्रकूट। बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के आतिशबाजी स्थल पर धमाके से चार बच्चों की मौत मामले की जांच करने आगरा और प्रयागराज की टीमें आईं। एडीजी की मौजूदगी में फोरेंसिक और विस्फोट सामग्री की जांच करने वाली टीम ने लगभग दो घंटे तक तथ्य जुटाए।
शहर के सीआईसी परिसर में बुधवार को आतिशबाजी स्थल पर दो धमाके हुए थे। इसमें कर्वी माफी गांव निवासी प्रभात, मोहित, पारस और यश के चीथड़े उड़ गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सदर कोतवाली में आतिशबाजी कंपनी और उसके कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एडीजी भानु भास्कर घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि आगरा और प्रयागराज की बम विस्फोटक जांच व फोरेंसिक के 12 सदस्यों की टीमें मामले की जांच कर रही है।
यह पता लगाया जा रहा है कि विस्फोट में कौन सा केमिकल था, कैसा व कितना खतरनाक विस्फोट था, इसका कारण क्या रहा, किन परिस्थितियों में घटना हुई। उन्होंने बताया कि दोनों टीमों से कहा गया कि जल्द रिपोर्ट दें, जिससे कोई भी दोषी बचने न पाए। इस मौके पर डीआईजी अजय कुमार सिंह, डीएम अभिषेक आनंद व एसपी अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे।