फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teachers staged a sit-in protest against online attendance

Chitrakoot News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना

Sat, 13 Jul 2024 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Teachers staged a sit-in protest against online attendance
चित्रकूट। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने ऑनलाइन हाजिरी सहित अन्य समस्याओं को लेकर बीएसए कार्यालय परिसर में धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन बीएसए बीके शर्मा को दिया।
विज्ञापन

संघ जिलाध्यक्ष अवध बिहारी सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है। उनकी तमाम मांगों का निराकरण नहीं किया और अब नर्ई व्यवस्था विद्यालय में लागू की जा रही है। ज्ञापन में कहा कि परिषदीय विद्यालय में सभी कार्य ऑनलाइन किये जा रहे हैं। इससे शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसमें रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

वेतन विसंगति समस्या का निराकरण किया जाए। सीएल की सुविधा दी जाए। समय से स्थानांतरण किया जाए। इस मौके संघ के मंत्री संजय कुमार अवस्थी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, संयुक्त मंत्री संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष लवलेश कुशवाहा, यूटा के जिलाध्यक्ष डॉ. संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed