फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teacher's house lock broken and Rs 8 lakh stolen

Chitrakoot News: शिक्षक के घर का ताला तोड़कर आठ लाख की चोरी

Sun, 17 Aug 2025 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Teacher's house lock broken and Rs 8 lakh stolen
पहाड़ी। थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव के एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग आठ लाख के नकदी व जेवर पार कर दिए। रविवार को घटना की जानकारी होेने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सिकरिया गांव निवासी संस्कृत विद्यालय के शिक्षक शिवशंकर त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजन के बाद परिजन अपने कमरों में सो गए। रविवार की सुबह जागे तो छत के रास्ते का दरवाजा खुला था। एक कमरे का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। बताया कि भतीजी के जेवर व नकदी भी चोर ले गए। लगभग आठ लाख की चोरी हुई है। थाना प्रभारी अनुपमा तिवारी ने बताया कि जानकारी मिली है। लगभग तीन चार लाख की चोरी का अनुमान है। जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed