{"_id":"69a5cf3ae88f308aba095b35","slug":"teacher-arrested-for-bouncing-cheque-of-rs-533-lakh-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-127830-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 5.33 लाख की चेक बाउंस होने पर शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 5.33 लाख की चेक बाउंस होने पर शिक्षक गिरफ्तार
Mon, 02 Mar 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। 5.33 लाख की चेक बाउंस होने के मामले में सोमवार को एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन्हें अलीगढ़ न्यायालय में पेश किया। वहां से शिक्षक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था।
कुचारम गांव निवासी अभिषेक कुमार हरीशनपुर विद्यालय के सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। डीआरएस कंपनी के प्रतिनिधि आकाश गर्ग ने बताया कि अभिषेक कुमार ने उनकी कंपनी को 5,33,610 रुपये का चेक दिया था। भुगतान के लिए बैंक में लगाया लेकिन रुपये न हाेने पर चेक बाउंस हो गया। मजबूरी में कंपनी को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
वहां से कई बार शिक्षक को नोटिस जारी हुई, इसे बाद भी शिक्षक न्यायालय नहीं पहुंचे। तब न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया। गिरफ्तारी न हाेने पर न्यायालय ने पुलिस विभाग को भी पत्र भेजा। पहाड़ी पुलिस ने शिक्षक अभिषेक को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि अलीगढ़ न्यायालय से कुचारम गांव निवासी अभिषेक कुमार वर्मा का गैर जमानती वारंटी जारी किया था। इस पर उसको गिरफ्तार कर अलीगढ़ न्यायालय भेजा गया है। बताया कि अभिषेक की भाभी कुचारम गांव की प्रधान है।