फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Take the achievements of the government from door to door

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं

Wed, 05 Jan 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Take the achievements of the government from door to door
खोह के श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कानपुर बुंदेलखंड प्रांत ? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सरकार की उपलब्धियों व कार्यों की जानकारी कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएं। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी मिलकर सहयोग करें।
विज्ञापन

भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन खोह गांव स्थित श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। जिसमें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता मिलजुल कर कार्य करें। लोकनिर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि योगी सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया है। सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि संगठित होकर कार्य करें सफलता निश्चित मिलेगी। विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के बीहड़ क्षेत्रों में सड़के बनाने के साथ गांव-गांव में पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा ,रंजना उपाध्याय, दिव्या त्रिपाठी, जगदीश गौतम, रामेंद्र गौतम, शक्ति प्रताप सिंह, पंकज अग्रवाल, आलोक पांडेय, प्रेमलाल वाल्मीकि, राजकुमार त्रिपाठी, दिव्या त्रिपाठी, अर्चना सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

दावेदारों का मन टटोला
चित्रकूट। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें लखनऊ में नौ जनवरी को प्रधानमंत्री की होने वाली रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। वहीं बैठक और सम्मेलन के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने राज्यमंत्री, सांसद, विधायक और आगामी चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं का मन टटोला कि आखिर कौन कितनी संख्या कार्यकर्ताओं की लेकर पहुंचेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने बकाया बिल का ब्याज किया माफ
भौंरी। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा का सम्मेलन बुधवार को भौंरी कस्बे के कृषक इंटर कालेज में हुआ। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार के बकाया बिलों का ब्याज माफ किया है। किसान सुखी हो, आत्मनिर्भर बने यही भाजपा सरकार संकल्प है। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि किसान अपने खेत में गोवंश आधारित प्राकृतिक खेती करें। इस मौके पर सांसद आर के सिंह पटेल, विधायक आनंद शुक्ला, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने संबोधित किया।

इस मौके पर कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला मंत्री आभेष मिश्र, रामसागर चतुर्वेदी, श्याम नारायण शुक्ल, निर्मलेंद्र पांडेय, पंकज अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, प्रेमलाल, द्रोणाचार्य, जितेंद्र, रामबाबू, अनूप त्रिपाठी, जय प्रकाश पांडेय, जगदीश गौतम व रामेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।

  भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed