फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Take effective action on women harassment, gangster, poxo

Chitrakoot News: महिला उत्पीडन, गैंगेस्टर, पाक्सो पर कराएं प्रभावी कार्रवाई

Fri, 20 Jan 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Take effective action on women harassment, gangster, poxo
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला की उपस्थिति में अभियोजन, कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने कहा कि महिला उत्पीड़न, गैंगस्टर, पाक्सो पर प्रभावी कार्रवाई कराई जाए। अभियोजन व पुलिस मिलकर पैरवी कर सजा दिलाएं। एसपी ने कहा कि अवैध लोडिंग, परिवहन, अवैध खनन करते पकड़ा जाए तो सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन से कहा कि 23 जनवरी को सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला, शपथ ग्रहण का आयोजन किया जाना है। समस्त विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, एनजीओ, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट, गाइड, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों, आम जनमानस की अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

टैक्सी, टैंपो स्टैंड का संचालन, वसूली किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए। सभी ईओ एसडीएम से संपर्क कर टेंपो, टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था कराएं। शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा चिन्हित कर कार्यवाही सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने शासकीय अधिवक्ताओं से कहा कि पॉस्को एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई कराएं, क्योंकि शासन स्तर से भी कार्यवाही के संबंध में निर्देश दिए जा रहे हैं। महिला संबंधी मामलों पर भी प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय अधिकारी व शासकीय अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed