{"_id":"66a3fb43c6e40c908d0b48e4","slug":"surendra-became-the-district-president-of-consolidation-accountant-association-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108484-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सुरेंद्र बने चकबंदी लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सुरेंद्र बने चकबंदी लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ की जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें संगठन को मजबूत बनाने की चर्चा के बाद नये पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। जिसमें सुरेंद्र पांडेय को जिलाध्यक्ष बनाया गया।
शुक्रवार को मुख्यालय के सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित अधिवेशन में मुख्य अतिथि बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी शरद यादव ने कहा कि सभी को दायित्व का निर्वहन जिम्मेदारी से करना चाहिए। चकबंदी लेखपालों की भूमिका भूमि मामलों में महत्वपूर्ण होती है। विशिष्ट अतिथि पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र द्विवेदी, संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष अजय पांडेय,संयुक्त राज्य परिषद के मंत्री कृष्णपाल सिंह, छोटेलाल गुप्ता ने भी संगठन की एकता पर जोर दिया।
इसके बाद चुनाव हुए। इसमें चकबंदी लेखपाल संघ चित्रकूट अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय, महामंत्री सुरेंद्र कुमार यादव, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अमित सिंह, मीडिया प्रभारी अजय कुमार, संप्रेक्षक अशोक कुमार, संयुक्त मंत्री रविंद्र सिंह, संगठन मंत्री रामलाल व संरक्षक उमेश पांडेय निर्वाचित हुए।