फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sticks fired during wedding ceremony, five groomsmen injured

Chitrakoot News: शादी समारोह में चली लाठियां पांच बराती घायल

Tue, 23 Apr 2024 03:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Sticks fired during wedding ceremony, five groomsmen injured
चित्रकूट। शादी समारोह मे आपसी कहा सुनी के बीच दो पक्षों मे विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया की दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के भाई समेत बरातियों को लाठी डंडो से पीट दिया। इसमें चार लोग गंभीर रिपोर्ट से घायल हो गए। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिसने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। सभी की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। दूल्हे के भाई की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के रेहुटा गांव मे रविवार देर रात की घटना है। गांव के कौशल ने बताया की उसके भाई मनोज की बारात लेकर पहाड़ी थाना क्षेत्र के रेहुटा गांव मे बनवारी लाल कुशवाहा के यहां गई थी। रात्रि मे जैसे ही बारात उसके दरवाजे पहुंची तो गांव के अश्वनी, बब्लू,अनिल, सागर यादव आ गये। गाली गलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जब दूल्हे के भाई कौशल ने बिरोध किया तो सभी ने लाठी डंडों से मारपीट करना शुरु कर दिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

जानकारी पाते ही पहाड़ी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख हमलावर मौके से भाग निकले पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंसा से जिला अस्पताल भिजवाया। घायल अमित ,प्रदीप ,कौशल,अनिल ,सुरेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर किया गया है। दूल्हे के भाई कौशल ने बताया की मनोज व खुशबू की शादी हो गई सात फेरो के साथ कराई गई। थाना प्रभारी श्याम प्रताप ने बताया कि चारों आरोपियों के नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बारात को पुलिस सुरक्षा में विदा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed