फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Stepfather accused of raping and forcing abortion on teenage girl

Chitrakoot News: सौतेले पिता पर किशोरी से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप

Thu, 09 Apr 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 09 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Stepfather accused of raping and forcing abortion on teenage girl
मऊ (चित्रकूट) । प्रयागराज के फूलपुर की रहने वाली एक किशोरी ने पुलिस को तहरीर दी। सौतेले पिता पर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप है। उसने पुलिस को छह-सात माह शिशु का शव भी पुलिस को सुपुर्द किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




तहरीर में 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली थी। कुछ समय बाद मां का भी निधन हो गया, जिसके बाद सौतेले पिता की नीयत खराब हो गई। उसने कई दिनों तक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। आरोप है कि बीते आठ अप्रैल 2026 को उसके पिता ने जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। जिससे उसका गर्भपात हो गया। घटना की जानकारी रिश्तेदारों को देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन




घबराकर वो प्रयागराज से मऊ अपनी सहेली के यहां चली आई। यहां पीड़िता अपनी सहेली के साथ थाने पहुंची और पुलिस को अपनी समस्याएं बताई। साथ ही तहरीर देकर शिशु का शव भी पुलिस को सौंपा। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसका गर्भपात ननिहाल में हुआ था। मृत शिशु का पोस्टमार्टम कराने के साथ डीएनए जांच भी कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed