{"_id":"614cbfcb8ebc3efacd4ecf6a","slug":"sports-chitrakoot-news-knp6540101119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। ग्राम पंचायत हरदौली में गुरुवार को दो दिवसीय इनामी दंगल का समापन हुआ। दंगल में जाने माने पहलवानों ने कुश्ती के एक से एक दाव पेंच दिखाए। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार वितरित किए।
दंगल का शुभारंभ प्रधान जोकर भारती ने प्रथम कुश्ती राजू पहलवान मऊ व दिल्ली के पहलवान मोंटी के बीच हाथ मिलाकर शुरू कराई। इसमें राजू पहलवान विजयी हुए।
इसी प्रकार अन्य पहलवानों ने दावपेंच दिखाए। गुरुवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। पहलवान जीतू महोबा, झांसी के अमर सिंह, सरधुवा के लवकुश, गोरखपुर के सोनू, हरदौली के रामविलास, गोबरिया के राजू कुश्ती में विजयी हुए।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य निर्मला भारती, पूर्व प्रधान श्रवण सिंह, मुरली महराज, चुन्नी यादव, मुन्नू यादव व सत्य नारायण पाल मौजूद रहे।