फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   sport

भदोही की टीम 10 रन से विजयी

Sun, 12 Dec 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
sport
चित्रकूट। शहर के स्टेडियम में हो रहे अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को भदोही व जौनपुर की टीम के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इसमें भदोही ने 10 रन से मैच जीत लिया। रविवार को आगरा व रींवा के बीच सुबह 11 बजे से मुकाबला होगा।
विज्ञापन

चित्रकूट चैलेंज कप में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भदोही के बल्लेबाजों ने निर्धारित 20 ओवर में 158 रन बनाए। भदोही के रविचौधरी के 54 और शिवम का 34 रनों का योगदान रहा। जौनपुर के आशीष रत्नम ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे जौनपुर के बल्लेबाजों ने हर गेंदबाज का बखूबी सामना किया।
विज्ञापन

अंतिम ओवर में जौनपुर को जीतने के लिए 25 रन बनाने थे, लेकिन उनके बल्लेबाज 15 रन ही बना सके। इस प्रकार भदोही ने 10 रन से मैच जीत लिया। इसके पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों का मोहम्मद अख्तर, नलज मिश्रा व रमेश सिंह पटेल ने परिचय प्राप्त कर टास कराया। इस मौके पर कमलेश कुमार, हबीब व अभिमन्यू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed