फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SP Kushwaha lashed Babusinh

बसपा पर बरसे बाबूसिंह कुशवाह

Mon, 21 Mar 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Mon, 21 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
SP Kushwaha lashed Babusinh
पटेल तिराहे पर हुई जनचेतना मंच की रैली में मौजूद पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
मुख्यालय के पटेल तिराहे पर पहली बार जनचेतना मंच की रैली को संबोधित करने आए राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि समर्थकों की भीड़ देखकर जेल में मिली यातनाएं भूल गया हूं। जनसर्मथन के बल पर पूरे बुंदेलखंड की राजनीति बदल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सूखे से किसान परिवार बदहाल हैं और क्रेंद सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है। दौरे कर झूठे आश्वासन देते हैं और ऐसी योजनाएं समझाते हेैं जिससे सूखे से प्रभावित किसान को लाभ नहीं होता।
विज्ञापन


उन्हाेंने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों ने अपने को बचाने के लिए हत्याएं कराई, उन्होंने हत्याकांड का खुलासा कराने की मांग की तो पोल खुलने के भय से उन्हें जेल में डाल दिया गया। बसपा में सबकी भागीदारी नहीं है। इस पार्टी में पक्षपात होता है और कोई वायदा पूरा नहीं किया जाता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनअधिकार मंच धीरे-धीरे ही बडा आकार लेगा। मंच 54 प्रतिशत पिछड़े वर्ग को सर्वअधिकार दिलाने की लड़ाई जारी रखेगा। आरक्षण को खत्म कराने की साजिश कुछ लोग कर रहें हैं जो गलत है बल्कि पिछड़ाें को 40 प्रतिशत का आरक्षण मिलना चाहिए। इस मौके पर गीत संगीत से पूर्व मंत्री का गुणगान गाए गए। धनीराम और उमादत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed