फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sister-in-law became Pradhan by defeating Devrani by eight votes

Chitrakoot News: आठ वोट से देवरानी को हराकर जेठानी बनी प्रधान

Sat, 22 Feb 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law became Pradhan by defeating Devrani by eight votes
प्रधान निर्वाचित होने के बाद प्रमाण पत्र लेकर जातीं ममता देवी। - फोटो : संवाद
चित्रकूट। रामनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत बल्हौर के ग्राम प्रधान पद के लिए उप चुनाव की मतगणना हुई। इसमें जेठानी व देवरानी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जेठानी ममता की जीत हुई। उन्होंने देवरानी को आठ वोट से हराया। ग्राम पंचायत सदस्य पद के 11 सदस्य पहले ही निर्विरोध पहले ही चुन लिए गए थे।
विज्ञापन

उप निर्वाचन अधिकारी उमेश चंद्र निगम ने बताया कि बल्हौरा गांव के प्रधान पद के लिए पड़े वोटों की गिनती शुक्रवार को हुई। इसमें जेठानी ममता देवी ने 259 वोट पाया। देवरानी आशा 251 वोट ही पाईं। ममता आठ वोट से चुनाव जीत गईं। 12 वोट अवैध पाए गए। यह चुनाव ग्राम पंचायत बल्हौर की प्रधान मिथलेश कुमारी के मृत्यु होने के कारण हुआ। चुनाव लड़ने वाली दोनों प्रत्याशियों की वह सास थीं।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राम पंचायत के सदस्य पद के लिए सदर ब्लाक की ग्राम पंचायत दहिनी के वार्ड संख्या छह, शिवरामपुर के वार्ड संख्या एक व बराछ के वार्ड संख्या नौ। पहाड़ी ब्लक पहाड़ी बुजुर्ग ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड सख्या पांच , बालापुर खालसा के वार्ड संख्या तीन। मानिकपुर ब्लाक के अरवारा के वार्ड संख्या पांच, रामपुर तरौहा के वार्ड संख्या सात व चंद्रामारा के वार्ड संख्या नौ व कोठिलिहाई के वार्ड संख्या सात के लिए चुनाव कराया गया। जिसमें ग्राम पंचायत के सभी पदों के लिए पहले ही प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोहर लाल ने विजेता प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed