{"_id":"66731fb3d0b4acbe5f02b0d0","slug":"sir-wifes-life-would-have-been-saved-if-she-had-received-treatment-at-the-station-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107713-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: साहब! स्टेशन पर इलाज मिलता तो बच जाती पत्नी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: साहब! स्टेशन पर इलाज मिलता तो बच जाती पत्नी की जान
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। बिहार से मुंबई जा रही एक महिला यात्री की ट्रेन में हालत बिगड़ गई। महिला का पति टीटीई व अन्य से इलाज कराने के लिए गुहार लगाता रहा लेकिन दो स्टेशन के बाद तीसरे स्टेशन पर ट्रेन रूकवाई। जब उसे अस्पताल ले गए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के पति बार बार यही कहता रहा कि साहब दो स्टेशन पहले इलाज मिल जाता तो उसकी पत्नी की जान बच जाती।
बिहार के रामडेरा विकंमगंज रोहताश निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि व पत्नी कुसुम (24) व परिवार के साथ मंगलवार की रात को ट्रेन नंबर 12142 सुपर फास्ट पटना सुपर ट्रेन के स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे थे। वह सब मुंबई जा रहे थे। मिर्जापुर के पहले उसकी पत्नी की अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इस पर उसने टीटीई व स्कॉर्ट कर्मियों से इलाज कराने के लिए ट्रेन मिर्जापुर में रूकवाने के लिए कहा लेकिन कहा गया कि नॉन स्टॅॉप ट्रेन है अब मानिकपुर में इलाज करायेंगे। बताया कि पत्नी की तबीयत बिगड़ती गई और मिर्जापुर व छिवकी स्टेशन निकलकर जब मानिकपुर आया तो टीटीई की सूचना पर ट्रेन रुकवाई गई। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी टीम कोच के पास पहुंची और महिला को लेकर सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जीआरपी प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया कि यह परिवार आरा बिहार से मुंबई जा रहा था। परिजन शव को लेकर गांव की ओर रवाना हो गए।