{"_id":"5f1339ca8ebc3e9fea1d807a","slug":"silence-on-the-roads-more-than-50-percent-of-the-buses-were-standing-chitrakutt-news-knp5719552110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर सन्नाटा, खड़ी रहीं 50 फीसदी से ज्यादा बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर सन्नाटा, खड़ी रहीं 50 फीसदी से ज्यादा बसें
विज्ञापन
लॉकडाउन में बंद पड़ी दुकानें।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। मिनी लॉकडाउन के पहले दिन शहर और देहात इलाके में खासा असर रहा। जरूरी चीजाें की दुकानें ही खुलीं। बाकी बंद रहीं। सड़कों पर सन्नाटा रहा। यात्री न मिलने से 50 फीसदी से ज्यादा बसें खड़ी रहीं। अधिकारी भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ाई से ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। रोडवेज बसें चलीं लेकिन यात्रा करने वाले बेहद कम रहे। रोडवेज बस स्टैंड के स्टेशन इंचार्ज सुरेश निगम ने बताया कि लॉकडाउन से यात्री घरों से कम ही निकले। इससे 50 फ ीसदी से ज्यादा बसों का संचालन नहीं हो सका। लखनऊ जाने वाली जनरथ बस में सवारियां न मिलने से इसे रद्द कर दिया गया। ऐसा ही हाल दूसरे रूट पर चलने वाली बसों का रहा। प्राइवेट बसों और डग्गामार वाहनों का भी संचालन नहीं हुआ। कुछ जगह ई-रिक्शा जरूर चले। राजापुर, पहाड़ी, मानिकपुर, मऊ, भरतकूप, शिवरामपुर में भी बाजार बंद रहे।
जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, सदर एसडीएम अश्वनी पांडेय, मानिकपुर एसडीएम संगमलाल गुप्ता, राजापुर एसडीएम राहुल, मऊ एसडीएम राजबहादुर ने जिले में भ्रमण कर लोगों से घरों में रहने की अपील की।