{"_id":"66732150daccd4803d010433","slug":"show-cause-notice-to-land-conservation-officer-and-je-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107702-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: भूमि संरक्षण अधिकारी व जेई को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: भूमि संरक्षण अधिकारी व जेई को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम ने खेत तालाब के अंतर्गत प्रगति ठीक न पाए जाने पर भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय व उनके अधीनस्थ सभी जेई को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
बैठक में डीएम अभिषेक आनंद ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के उद्देश्य पर काम करें। तालाबों में मत्स्य पालन, जैविक खेती द्वारा कृषकों की आय बढ़ाना व उनको आत्मनिर्भर बनाना है। खेत तालाब के लिए निर्देश दिए कि तालाब का स्थल चयन खेत में ऐसी जगह होनी चाहिए जहां प्राकृतिक रूप से वर्षा जल बहकर एकत्रित हो सके। जिला उद्यान अधिकारी से कहा कि स्प्रिंंकलर के लिए जो किसान रजिस्ट्रेशन करने आते हैं उनसे कहें कि खेत तालाब के अंतर्गत भी रजिस्ट्रेशन कराएं। हर गांव में 10 स्पॉट ऐसे चिन्हित करें कि बरसाती नाला उस तालाब से जोड़ा जा सके।
ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा कि जनपद में पानी की समस्या है। तालाबों में पानी भरने के लिए कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने मनरेगा, क्षेत्र पंचायत व अन्य विभागों से कहा कि एक-एक तालाब पर कार्य किया जाए तो पानी की समस्या नहीं हो पाएगी। उन्होंने डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह को निर्देशित किया कि खंड विकास अधिकारियों को लेकर तालाब योग्य भूमि चिहिन्त करें।
विज्ञापन
एसडीएम मऊ राकेश कुमार पाठक, उप कृषि निदेशक राजकुमार, भूमि संरक्षण इकाई प्रथम देवेंद्र सिंह निरंजन, भूमि संरक्षण अधिकारी चित्रकूट इकाई तुलसीराम, भूमि संरक्षण इकाई द्वितीय राजकुमार यादव, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी सुनहरी लाल, ब्लॉक प्रमुख मऊ सुशील वर्मा आदि मौजूद रहे।