{"_id":"226f3c11070d5505e219528ece8b8d3b","slug":"shiksha-mitra-tied-black-ribbon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधी
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समायोजन रद होने से नाराज शिक्षामित्रों की संघर्ष समिति की बैठक बुधवार को तुलसी पार्क में हुई। इसमें अग्रिम आंदोलन की रणनीति बनाई गई। तय किया गया कि 18 सितंबर को जिला मुख्यालय पर शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। सभी शिक्षामित्र स्कूलों में काली पट्टी बांधकर गए और शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
शिक्षामित्र संघर्ष समिति की बैठक में नेता इंद्रसेन यादव ने कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी शिक्षामित्र एकजुट होकर संघर्ष करें। 18 को शक्ति प्रदर्शन में सभी शिक्षामित्रों से परिवार सहित शामिल होने की बात कही गई।
विज्ञापन
शिक्षामित्र नेता सर्वेश यादव ने बताया कि 18 को ही बेसिक शिक्षा अधिकारी को मानदेय के भुगतान के लिए मांग पत्र सौंपा जाएगा। मौके पर अनूप मिश्रा, भाऊराम, प्रदीप कुमार, अश्विनी कुमार सिंह, अमरावती, रामसेवक, नीता करवरिया, ललक पांडे, वंदना तिवारी, पूजा सिंह आदि मौजूद रहे। उधर बैठक से पूर्व जिले के सभी शिक्षामित्र विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर पहुंचे और शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया।
विज्ञापन