फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Security guard dies in collision with dumper, wife narrowly escapes

Chitrakoot News: डंपर की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत, पत्नी बाल-बाल बची

Fri, 12 Jul 2024 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Security guard dies in collision with dumper, wife narrowly escapes
राजापुर (चित्रकूट)। शादी समारोह से पत्नी के साथ लौट रहे सिक्योरिटी गार्ड की बाइक पर तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गार्ड की मौत हो गई, जबकि पत्नी बाल-बाल बच गई। लोगों ने पीछा किया तो चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

कौशांबी जिले के सरांयअकिल थाना क्षेत्र के कनैली मवई निवासी रामअभिलाष सिंह (50) मंगलवार को अपनी ससुराल देवरथा बबेरू में साले की बेटी की शादी में पत्नी गीता सिंह के साथ बाइक से आए थे। गीता सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह बाइक से पति के साथ गांव लौट रही थी। राजापुर थाना क्षेत्र के यमुना पुल के पहले लूकलाइन चौराहे के पास पीछे से तेज गति से आए गिट्टी लदे डंपर ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक समेत उछलकर सड़क पर जा गिरे। पति बाइक समेत डंपर के पहिये की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि वह दूसरी ओर गिरने से बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन

घटना होते ही आसपास के लोगों ने भाग रहे डंपर को पकडऩे का प्रयास किया तो चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष इमरान खान ने डंपर को कब्जे में लेकर मामूली घायल गीता को सीएचसी पहुंचाया। उन्हींं की तहरीर पर डंपर व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-घटना की जानकारी होते ही कौशांबी व बबेरू से मृतक के रिश्तेदार घटनास्थल पहुंचे। पत्नी गीता ने बताया कि पति हेलमेट पहने थे, लेकिन डंपर का पहिया चढ़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed