{"_id":"b5153e9c3d9a85b82450b173f46b98ae","slug":"second-acuused-arrest-in-rape-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुराचार का दूसरा आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से दुराचार का दूसरा आरोपी पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजा और साली को अगवा कर युवती से बोलेरो में दुराचार करने के मामले में मंगलवार देर शाम पुलिस ने दूसरे आरोपी रेलवे कांट्रेक्टर को भी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं युवती की मेडिकल रिपोर्ट में उससे कई बार दुराचार करने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
सोमवार रात सतना से कर्वी कोतवाली अंतर्गत एक गांव आ रहे जीजा और साली को नीली बत्ती लगी बोलेरो सवार नशे में धुत दो युवकों ने कोतवाली के पास पूछताछ के बहाने रोका था। कोतवाली चलने की बात कहकर उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया था। बाद में पोखरी के पास बेड़ा के जंगल में गाड़ी रोककर तमंचे के बल पर युवती से दुराचार किया था। जीजा ने किसी तरह वहां से भागकर ग्रामीणों से मदद मांगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों के पथराव करने पर आरोपी गाड़ी लेकर भाग गए थे। बाद में युवती पास के गांव में बदहवास मिली थी। उसकी निशानदेही पर कोतवाल ने एक आरोपी बोलेरो चालक कृष्ण कुमार (30) पुत्र रामचंद्र यादव निवासी करछना मजरा भगेसर देलही (इलाहाबाद) को बोलेरो समेत रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी केपी दुबे ने बताया कि देर शाम दूसरे आरोपी रेलवे कांट्रेक्टर विजय सिंह पुत्र हीरालाल निवासी खातीबाबा थाना रामनगर (झांसी) को भी स्टेशन के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद दोनों को बांदा जेल भेजा जाएगा। कोतवाल ने कहा कि बोलेरो में आरपीएफ द्वारा नीली बत्ती लगाना भी गलत है और इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
न्यायिक जांच की मांग
चित्रकूट। सामाजिक परिवर्तन मंच के संस्थापक और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने युवती से दुष्कर्म की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारियों का मातहतों पर नियंत्रण नहीं है। कानून व्यवस्था चौपट है और बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। उन्होंने पूरी घटना की न्यायिक जांच कराने और विवेचना दूसरे जिले के अधिकारी से कराने की मांग की है। दद्दू ने पीड़िता को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की भी मांग की।