फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Scrutinized 25 CCTV footage, police went to 14 places thrice

Chitrakoot News: 25 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तीन बार 14 स्थानों पर गई पुलिस

Mon, 18 Nov 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Scrutinized 25 CCTV footage, police went to 14 places thrice
चित्रकूट। शहर के एक व्यापारी की नाबालिग पुत्री की दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या मामले की गुत्थी अब उसकी मां व उसके परिवार के सदस्य ही सुलझा सकते हंै। पुलिस की छह टीमों की जांच के बाद यह सामने आ रहा है कि कोई बेहद परिचित व्यक्ति ही है जिसने हत्या की या कराई है। उसे किशोरी की मां व परिवार के अन्य सदस्य पहचान लेंगे तो सारा राज खुल जाएगा। जांच के लिए पुलिस ने किशोरी के भाई को तीन बार 14 स्थानों पर ले जाकर 25 सीसीटीवी फुटेज दिखाकर संदिग्धों को पहचानने के लिए कहा। फिलहाल पुलिस इस गुत्थी के बेहद नजदीक है और जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के नई दुनिया मोहल्ला निवासी गल्ला व्यापारी शिवनरेश अग्रहरि की 14 साल की पुत्री का शुक्रवार को उसके घर में अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। किशोरी के पिता ने कई बार 10 से 12 लाख रुपये की लूट होने की बात कही लेकिन जो रिपोर्ट दर्ज कराई गई उसमें लूट का जिक्र नहीं हुआ।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों की मानें तो खुलासे के काफी नजदीक पहुंच चुके हैं। मृत किशोरी के भाई भोला को पुलिस टीम ने तीन बार घर से कई स्थानों पर ले जाकर जांच पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की पहचान कराने का प्रयास किया। उसके घर आने जाने वाले 28 लोगों से फोन पर बातचीत भी कराई उनकी फोटो दिखाई। इससे काफी सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। दो और संदिग्धों को पकड़ा है। किशोरी के पिता शिवनरेश ने बताया कि पुलिस की जांच से अभी तक वह संतुष्ट हैं और पुलिस की जांच में वह सब सहयोग कर रहे हैं। उन्हें बस यह चाहिए कि जिसने उसकी पुत्री की हत्या की है उसे जेल में डालकर फंासी दिलाई जाए। दोषी किसी रिश्तेदार, नजदीकी, परिचित के होने के सवाल पर कहा कि कोई भी हो बेटी से बडा कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जांच टीमें लगातार सबूत व संदेह के आधार पर काम कर रहीं हैं। अभी तक जो प्रगति है वह संतोषजनक है लेकिन जबतक पुख्ता सबूत व शख्स हाथ न लगे तो बोलना जल्दबाजी होगी। किशोरी के सभी परिजन जांच में सहयोग कर रहे हैं।


घर में बचा पूरा खाना व भाई की थाली में बचे खाने को लेकर कई कयास लगाये जा रहे हैं। शुक्रवार को जब घर में हर दिन की तरह सुबह खाना बनता है और सभी खाकर दुकान जाते हैं तो उस दिन क्यों नहीं खाना खाया गया। दोपहर को जब शिवनरेश का पुत्र भोला घर में खाना खाने आया तो डेढ़ रोटी खाकर पूरा खाना बचा रहा और वह छोडकर चला गया। आंशका जताई गई कि दुकान में ज्यादा भीड़ होने से शायद उसे जल्द घर से बुला लिया गया हो। पुलिस मोबाइल व सर्विलांस से सारी जानकारी एकत्र कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed