फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   sarkaar ki uplabdhiya batayee

सरकार की गिनाई उपलब्धियां

Fri, 19 Mar 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
sarkaar ki uplabdhiya batayee
चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देते विधायक आनंद शुक्ला, डीएम शुभ्र? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/खोही। बेमिसाल चार साल कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं गईं। सीतापुर स्थित भजन संध्या स्थल पर हुए कार्यक्रम में एलईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी भाजपाइयों ने देखा। इस दौरान जनपद की विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, सीडीओ अमित आसेरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक मानिकपुर ने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल पूरे हो गए हैं। 56 मजरों को मार्गों से जोड़ा जा रहा है। किसान सम्मान निधि, पेंशन योजनाएं, राशन कार्ड, आवास आदि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिया जा रहा है। 56 सौ कोल समाज के लोगों को आवास दिया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में दो सोलर पावर प्लांट, एक खमीर की फैक्टरी, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण, डिफेंस कॉरिडोर, रसिन बांध तथा चिल्लीमल पंप कैनाल का लोकार्पण आदि कार्य है। डीएम ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के बारे में प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ल ने किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एलईडी बैन के माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया। मां भगवती लोकगीत पार्टी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जिलास्तरीय सभी अधिकारी व भाजपा के जिलास्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने एनआरएनएल में अच्छा कार्य करने वाली तीन समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने दो लाभार्थियों को यूपी आईडी कार्ड, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आठ लाभार्थियों, कन्या सुमंगला योजना के दो लाभार्थी, तीन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पांच लाभार्थियों को चाभी सहित पेंशन योजनाओं एवं अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व प्रशस्ति पत्र का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed