फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sapaiya jam, Congressmen blow the effigy

सपाइयों ने लगाया जाम, कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

Mon, 10 Sep 2018 11:52 PM IST
सपाइयों ने लगाया जाम, कांग्रेसियों ने फूंका पुतला
सपाइयों ने लगाया जाम, कांग्रेसियों ने फूंका पुतला Updated Mon, 10 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sapaiya jam, Congressmen blow the effigy
political - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस, सपा, क म्युनिष्ट पार्टी सहित उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने जुलूस प्रदर्शन किया। जिले में बंदी का आंशिक असर रहा। जिले की सीमावर्ती क्षेत्र में बंदी का अधिक असर रहा। सपा कार्यकर्ताओं ने पटेल तिराहे के पास जाम लगाया तो कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
सोमवार को पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय सहित मानिकपुर, राजापुर, मऊ में जुलूस निकालकर विरोध जताया। दुकानदारों से मिलकर भारत बंद में सहयोग देने के लिए कहा। तहसील परिसर में किए प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा मोदी सरकार ने साढे़ चार साल में पेट्रोल डीजल के दाम में टैक्स के नाम पर वृद्धि की है। गैस के दाम भी बढ़ाए जा रहे हैं। महंगाई भी लगातार बढ़ रही है। इस मौके पर शिव गुलाम वर्मा, नरवेश सचान, अरूण गुप्ता, त्रियुगी नारायण शुक्ला, आनंद पांडेय, अतहर हुसैन, ललित पांडेय, अकबरी बेगम, कुलदीप द्विवेदी, कुलदीप द्विवेदी, जितेेंद्र गोस्वामी, चुनवाद प्रसाद, रमादत्त मिश्र, राजकरन नामदेव, अरुण गुप्ता, आशुतोष त्रिपाठी, डा लतीफ खान, शशिकांत शुक्ला, रज्जब अली आदि आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय से सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव के नेतृत्व में जुुलूस निकाला। इसके बाद हाईवे पर पटेल तिराहे के पास सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। लगभग 20 मीनट लोगों परेशानी हुई। इसके बाद सपा कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। तहसील परिसर में पहुंचकर धरना दिया। जहां नगर पालिका परिषद चित्रकूट के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से जनता परेशान हैं। लोहिया वाहनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक लक्ष्मी प्रसाद वर्मा, दिनेश सिंह, मनोज यादव, अमृत लाल गुप्ता, रमाबाई वर्मा, एजाज हसन, अरशद खान, रमेश यादव, पवन पटेल, विष्णु गुप्ता, राजाबाबू, श्याम बिहारी, धनश्याम यादव, विजय शंकर गौतम आदि मौजूद रहे। धरने के बाद एसडीएम सदर को 9 सूत्रीय ज्ञापन दिया। जिसमे पट्रोल वृद्धि के अलावा कानून व्यवस्था, महाविद्यालयों में फीस वृद्धि, विद्युत व्यवस्था आदि की समस्या के निराकरण के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला सचिव अमित यादव के नेतृत्व में पेट्रोल व डीजल के महंगाई को लेकर शहर में जुलूस निकाला। तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक रामप्रसाद सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार उद्योगपतियों के दबाव में आकर पेट्रोल के दाम बढ़ाया है। कामरेड रूद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि मोदी अपने वादे पर खरे नहीं उतर रहे। महंगाई बढ़ती जा रही। धरने के बाद 12 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को को दिया। इस मौके पर चंद्रपाल देवीदयाल यादव, संदीप पांडेय, अवनीश वर्मा, प्रेम प्रकाश , राजरानी, रामसूरत, रंजीत आदि मौजूद रहे। राजापुर व मऊ प्रतिनिधि के अनुसार भारत बंद का कस्बे व ग्रामीण इलाकों में मामूली असर रहा।

धर्मनगरी में बंद का खासा असर
खोही। धर्मनगरी के मप्र क्षेत्र में बंदी का खासा असर रहा। विधायक नीलांशू चतुर्वेदी के नेतृत्व में बैलगाड़ी से जुलूस निकालकर विरोध जताया गया। कई दुकानें बंद रही। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर चित्रकूट मंडल की अध्यक्ष रवि माला सिंह, विक्की पांडेय, राजेश उपाध्याय, किशन, मुकुूल, आलोक सिंह, कुलदीप, विष्णु पांडेय, अंशुल, रवि चौबे, संगीता आदि मौजूद रहे।


मेडिकल सेल्समैनों ने भी जताया विरोध
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश मेडिलकल्स एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के कार्यकर्ताआें ने भी पेट्रोल डीजल की महंगाई के साथ दवाइयाें की कीमते बढ़ने न्यूनतम वेतन मान में संशोधन करने की मांग को लेकर शहर में जुलूस निकाला। चार सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी को दिया। इस मौके पर इस मौके पर देवेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, राजेंद्र साहू, एलडी पांडेय, शोभाराज मिश्र, भूमेश्वार पांडेय, कुलदीप सैनी, नीरज,लवलेश, अशोक सिंह सुनील ,मनीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed