फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   samuhik duskar, fir

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 05 Feb 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
samuhik duskar, fir
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवांगना घाटी के पास निर्माणाधीन एक सरकारी भवन में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। इस मामले में कोतवाली में एक सरकारी महिला कर्मचारी समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसे सरकारी अस्पताल की एक महिला कर्मचारी के सहयोग से दूसरे गांव के कुछ लोग चित्रकूट लाये थे। इसके बाद 9 नवंबर को देवागंना मार्ग पर अर्द्धनिर्मित सरकारी भवन पर ले गए और उसके साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया। वह विरोध करती रही लेकिन आरोपी नहीं माने इसके बाद सभी ने उसे किसी से बताने पर जान से मारने धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने सदर कोतवाली व मानिकपुर थाने पहुंची लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे थाना परिसर से लौटा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि इसके बाद अदालत में आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रार्थना की। अदालत के आदेश पर मऊ गुरदरी व डबरी रानीपुर गांव निवासी आदित्य कुमार, संतोष कुमार, कुलदीप व दीपक समेत एक महिला सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकी देने व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर आरोपियों ने इस घटना को गलत बताया है। इस संबंध में कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed