{"_id":"60ba61f98ebc3e7fd5305416","slug":"samanya-opd-suru-marejo-ko-ratah-chitrakutt-news-knp6322379115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ओपीडी चालू, मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ओपीडी चालू, मरीजों को राहत
विज्ञापन
samanya opd suru marejo ko ratah
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/मानिकपुर/राजापुर/मऊ। लगभग डेढ़ माह से बंद जिले के सभी सरकारी अस्पतालों की सामान्य ओपीडी शुक्रवार से बहाल हो गई। सुबह से ही सभी अस्पतालों में मरीजों की लाइन लगी रही। जिला अस्पताल में पहले दिन लगभग 140 मरीज दवा कराने पहुंचे जिसमें ज्यादातर छोटे बच्चे और महिलाएं सामान्य पेटदर्द, बदन दर्द सर्दी जैसी बीमारी से ग्रसित रहे। राजापुर, मऊ व मानिकपुर के सरकारी अस्पतालों में ज्यादातर डाक्टर मरीजों को नहीं मिले ।
आज से सामान्य ओपीडी भी संचालित हो गई। इससे मरीजों को आराम मिला है। तरौंहा की सुशीला देवी और नई बस्ती की संगीता ने बताया कि वह पंाच दिन से पेट दर्द से परेशान थीं। कोरोना संक्रमण के चलते कोई उनका इलाज नहीं कर रहा था। आज अस्पताल पहुंची और उनका इलाज डाक्टरों ने कर दवा दी है।
इसके विपरीत मऊ, मानिकपुर, पहाड़ी व राजापुर में ओपीडी संचालित जरूर हुई मरीज भी पहुंचे लेकिन ज्यादातर डाक्टर समय से नहीं पहुंचे। जिससे दो घंटे तक इंतजार के बाद मरीजों को लौटना पड़ा। मंडौर निवासी गुलाब चंद्र, मानिकपुर के वाल्मीकि नगर निवासी देशराज, नांदी गांव निवासी विमलेश कुमार और राजापुर निवासी गुड़िया देवी ने बताया कि अस्पताल पहुंचे पर्चा कटवाने के बाद पेटदर्द व बदन दर्द बुखार का इलाज कराना था लेकिन वहां बताया गया कि अभी इस रोग का इलाज करने वाले डाक्टर नहीं आये हैं। दो घंटे तक इंतजार के बाद लौटना पड़ा।
विज्ञापन
सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि जिले भर के अस्पतालों में सामान्य ओपीडी चालू कर दी गई है। सभी डाक्टरों को निर्देश है कि समय से अस्पताल पहुंचे और हर मरीज का इलाज प्राथमिकता से करें। इसमें लापरवाही न होनी चाहिए।