{"_id":"231846e2a8eef3a80bda54473aa60b00","slug":"samajwadi-party-bycycle-rallly-starts-from-5-august-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" 5 अगस्त से शुरू होगी सपा की साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 अगस्त से शुरू होगी सपा की साइकिल यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के वरिष्ठ नेता और मिर्जापुर के पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता से किए वादों को पूरा किया है। अब जरूरत इनका प्रचार-प्रसार करने की है। इसलिए पांच अगस्त को जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर प्रदेश में साइकिल यात्रा शुरू की जा रही है। इसमें सपाई गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।
विज्ञापन
शनिवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में पूर्व सांसद बालकुमार ने कहा कि अखिलेश सरकार ने तीन साल में सभी वादे पूरे कर दिए। जबकि केंद्र में भाजपा की सरकार बने एक साल हो गया पर अभी तक एक भी वादा नहीं पूरा किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसद ने जिले के विकास का 36 करोड़ रुपया (केंद्रीय निधि वीआरजीएफ की धनराशि) रुकवाकर जनता के साथ विश्वासघात किया है। इसे लोग कभी माफ नहीं करेंगे।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव ने बताया कि साइकिल यात्रा विकास खंड मुख्यालय से रवाना होकर सभी गांवों में जाएगी। प्रत्येक टीम में कम से कम 25 सदस्य होंगे। कर्वी ब्लाक में युवजन सभा के पवन पटेल, जिला उपाध्यक्ष मो. गुलाब खां, गुलाब गुप्ता को यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक को ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश पांडे, भरत दिवाकर, पूर्व जिला महासचिव नरेंद्र गुप्ता, अनिल शर्मा, भोलानाथ खंगार, अफजल अली, फराज खां, निर्भय सिंह, फूल चंद्र यादव, दुर्गा प्रसाद निषाद आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण पटेल ने किया।
विज्ञापन
बेकार पड़ी हैं पेंशन योजना की पासबुकें
जिलाध्यक्ष ने बताया कि समाजवादी पेंशन योजना की पासबुकें जिले के प्रत्येक विकासखंड कार्यालय और जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में बेकार पड़ी हैं। इनको जनता के बीच वितरित नहीं किया गया। यह जिले के आला अफसरों की लापरवाही का नमूना है। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी सीएम को दी जाएगी।