फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Saints and saints gathered on the birth centenary year of Swami Harichar Das

अध्यात्म, विज्ञान और विश्वास पर संत, महंतो का सम्मेलन

Sat, 04 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Saints and saints gathered on the birth centenary year of Swami Harichar Das
चित्रकूट। धर्मनगरी में शुक्रवार को मानवसेवा के अग्रदूत संत रणछोड़दास महाराज के शिष्य महामंडलेश्वर स्वामी हरिचरणदास महाराज का जन्म शताब्दी महोत्सव मनाया गया। इसमें कई स्थानों के संत महंत व साधु शामिल हुए। कथा वाचक संत मोरारी बापू ने चित्रकूट के सभी साधु-संतों का अभिवादन भी किया।
विज्ञापन

जानकीकुंड के रघुबीर मंदिर बड़ी गुफा में आयोजित संत सम्मेलन का शुभारंभ भजन गायक पवन तिवारी के गोस्वामी तुलसीदास के पदों के गायन के साथ हुआ। सद़गुरु सेवा संघ के ट्रस्टी डा. बीके जैन व डा. इलेश जैन ने मंचासीन महात्माओं के साथ गुरुपूजन, दीप प्रज्ज्वलन किया।
विज्ञापन

संतों को माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। सम्मेलन में वक्ताओं का विषय अध्यात्म, विज्ञान और विश्वास पर संत, महंतो ने अपने विचार प्रकट किए। संत मोरारी बापू ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए ऐसे सम्मेलनों का आयोजन सार्थक पहल है। इस ट्रस्ट में कई सेवाकार्य संचालित हो रहे हैं, जिसमें लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। ट्रस्ट द्वारा संतों की सेवा का प्रकल्प अध्यात्म का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर स्वामी रामेश्वरदास ऋषिकेश, राघवाचार्य वेदांती रैवासापीठ, राजगुरु बद्री प्रपन्नाचार्य आचार्य आश्रम, सनकादिक ब्रम्हचारी, रामजीदास संतोषी अखाड़ा, आचार्य रामचन्द्रदास तुलसीपीठ, राम हृदयदास महाराज रामायणी कुटी, मदनदास महाराज कामदगिरि पीठ, दीनबंधुदास मलूक पीठ वृंदावन, नितिन भाई रायचूरा राजकोट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed