फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sage saints and maulanas appeal to follow lockdown

साधु संत और मौलानाओं ने लॉकडाउन का पालन करने की अपील

Fri, 03 Apr 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Sage saints and maulanas appeal to follow lockdown
फोटो- 10- श्रीकामदनाथ मंदिर के प्रमुख संत मदनदास महराज - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। धर्मनगरी के मठ मंदिरों के साधु, संतों, गुरुद्वारा तथा मस्जिदों के अनुयायियों से कोरोना वायरस के रोकथाम एवं बचाव के संबंध में जनअपील जारी की है। सभी ने मिलकर इस महामारी से बचने के लिए लॉकडाउन का पालन करने व सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम शेषमणि पांडेय तथा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल की मौजूदगी में सदर कोतवाली परिसर में सभी धर्मों के अनुयायियों के साथ बैठक हुई। डीएम ने साधु-संत और मौलानाओं से कहा कि जनता के बीच संदेश भेजें कि इस महामारी से कैसे बचा जा सके। साधु संतों से कहा कि मठ मंदिरों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने मस्जिदों के काजी व मौलवी से कहा कि शहर में कैसे इस महामारी से बचाएं इसमें सहयोग रहता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कोरोना से लड़ने का सबसे बड़ा उपचार सोशल डिस्टेंसिंग है। मस्जिदों पर कोई नमाज पढ़ने न आए। वहां पर ताला बंद कर दे। घरों पर नमाज अदा करें और लोगों को बताएं कि कुछ दिनों के लिए है। इसका परहेज करें तो इस महामारी से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निजामुद्दीन दिल्ली से अगर कोई व्यक्ति आया है तो उसकी जानकारी तत्काल दें, क्योंकि यह खतरा सबके लिए है। धर्मगुरुओं की बात सब कोई सुनता है। कोई समस्या हो तो अवगत कराएं। तत्काल निस्तारण किया जाएगा। कामतानाथ प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपाल दास ने कहा कि भगवान कामतानाथ की कृपा है। चित्रकूट की धर्मनगरी पर कुछ नहीं होगा। सबको मिल कर इस महामारी से निपटना है।

कजियाना मस्जिद के हाफिज मुर्जीबुर्रहमान ने कहा कि समाज को अधिक से अधिक जानकारी महामारी के बचाव के संबंध में देंगे। जिला प्रशासन द्वारा जो भी निर्देश दिए जाएंगे उनका पालन कराया जाएगा। इस अवसर पर दिगम्बर अखाड़ा के महंत दिव्य जीवन दास, मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर के पुजारी प्रदीप महाराज, शहर काजी सरफराज अहमद, जामा मस्जिद के उबेद हाफिज सहित उप जिलाधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

ोटो- 11- कजियाना मस्जिद के हाफिज मुर्जकरिबरहमान

ोटो- 11- कजियाना मस्जिद के हाफिज मुर्जकरिबरहमान- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed