फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Robbery accused caught with jewelery

Chitrakoot News: लूट के आरोपी को जेवरात के साथ दबोचा

Tue, 13 Feb 2024 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Robbery accused caught with jewelery
चित्रकूट। राजापुर कस्बे सराफा व्यापारी का सोने चांदी के जेवर व नगदी से भरा बैग लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। एक आरोपी भागने में सफल रहा।उसके कब्जे से कई जेवरात, दो हजार रुपये नगद, बाइक, तमंचा आदि बरामद किया गया है। पकड़ा गया व भागा आरोपी मऊरानीपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन

सीओ निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि दस नवंबर 2023 को सराफा व्यापारी कल्लू सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दुकान से घर जा रहा था तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका जेवरात भरा बैग लूट लिया है। इसमें 50 ग्राम सोना व एक किलो चांदी के अलावा 60 हजार रुपये नगद थे।
विज्ञापन

इस मामले में थाना प्रभारी मनोज कुमार की टीम ने शनिवार की सुबह पैयुस्वनी नदी के पास मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग शुरु की। इसी बीच एक बाइक में सवार दो युवक आए तो पुलिस को देख भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने मऊरानीपुर के कटरा नई बस्ती निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ पप्पू सोनी को बाइक समेत पकड़ लिया जबकि यहीं का निवासी अवधेश श्रीवास भागने में सफल रहा। इसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस समेत कई जेवरात व 355 ग्राम चांदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर पहले से झांसी, चित्रकूट बांदा में चोरी व लूट के 12 मामले दर्ज हैं। भागने वाले आरोपी पर भी 10 मामले दर्ज हैं। जल्द इसे पकडा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed