फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Roadways bus entered the dump on the highway, five injured

हाईवे पर यात्रियों से भी रोडवेज बस गुमटी से जा टकराई

Sat, 17 Jul 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus entered the dump on the highway, five injured
भौंरी (चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह लालापुर गांव के पास जीरो रोड डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी गुमटी में जा घुसी। हादसे में गुमटी के पास बैठे पांच लोग घायल हो गए। आस पास के लोगों ने चालक और परिचालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बस छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

लालापुर गांव में हाईवे किनारे रखी गुमटी के पास शनिवार सुबह बोडरी पत्नी दुजवा, रमेश, मधु, सुशीला व चाहत निवासी बगरेही बैठे थे। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से आ रही रोड़वेज बस के चालक ने सड़क पार कर रहे ग्रामीण को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया और बस गुमटी में जा घुसी। इससे गुमटी के पास बैठे पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस पूरी तरह से सड़क के नीचे नहीं जा पाई और गुमटी से टकराकर एक हिस्सा लटक गया। इससे बस में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। यात्री खिड़की व दरवाजे से बाहर की ओर भागने लगे। जिसमें कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है। बस में 20 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

आस पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो चालक व परिचालक बस छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को रामनगर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से मधु व बोडरी को प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस ने बस को क्रेन से बाहर निकालकर थाने में खड़ा कराया है। थाना प्रभारी सुशील चंद्र ने बताया कि यात्रियों को अन्य वाहन से गंतव्य की ओर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed