{"_id":"5a2acad64f1c1b96698b7eb7","slug":"reported-on-crime-by-bragging-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, सिपाही पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, सिपाही पर रिपोर्ट
चित्रकूट
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने फिर बच्चा जनने के बाद शादी से इंकार करने पर एक सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिपाही ने महिला पर ही ब्लैक मेलिंग के आरोप लगाए।
बहिलपुरवा गांव की एक शादीशुदा महिला ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में आरोप लगाया कि उसकी गांव में एक चाय पान की दुकान है। उसकी शादी बदौसा थाना क्षेत्र में हुई थी, लेकिन पति से कुछ विवाद के बाद से वह मायके में रहती है।
इस दौरान थाने में तैनात सिपाही नूर मोहम्मद निवासी मौदहा उसकी दुकान आकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने शादी का झांसा दिया यह क्रम लगभग दो साल तक चला। इस दौरान उसे एक बच्चा पैदा हुआ तो आरोपी सिपाही शादी से मुकर गया और ट्रांसफर कराकर चला गया।
विज्ञापन
महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग एसपी से की। पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
इसकी पूरी जांच होगी। उधर, आरोपी सिपाही नूर मोहम्मद ने बताया कि महिला के कई लोगों से संबंध हैं और वह उसे ब्लैकमेल कर रही है। कई बार रुपये की मांग कर चुकी है।