फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Relief: Report of seven positive patients came negative

राहत: पॉजिटिव सात मरीजों की रिपोर्ट आई निगेटिव

Wed, 20 May 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Relief: Report of seven positive patients came negative
फोटो- 13- शेल्टर होम व जिले की सीमा स्थली पर कोरोना से बचाव को लेकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते ड? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों समेत बल्दाऊगंज व बरद्वारा गांव के 50 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से सभी ने राहत की संास ली है। बड़ी राहत तो यह है कि इस रिपोर्ट में वे सात मरीज भी शामिल हैं जो पहले पॅाजिटिव रिपोर्ट आने पर बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। इनमें एक स्वास्थ्यकर्मी भी है। वहीं, बुधवार को सरैंया, बल्दाऊगंज समेत शेल्टर होम में बाहर से आए प्रवासियों के 55 सैंपल कोरोना संक्रमण की जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि जिले में अबतक कोरोना से संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है। एक स्वस्थ होकर पहले गांव लौटा था जबकि 14 का इलाज चल रहा था। बुधवार को आई 50 निगेटिव रिपोर्ट में सात पहले पॉजिटिव आए केस भी शामिल हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या सात बची है। पहले के पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें बांदा से शिवरामपुर शेल्टर होम बुला लिया गया है।
विज्ञापन

प्रवासियों पर खास नजर रखी जा रही है। बार्डर पर ही स्वास्थ्य टीम काम कर रही है। शेल्टर होम में ठहराये गए प्रवासियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। हाटस्पाट बल्दाऊगंज, सदर रोड व फुलगंजी के अलावा सरैंया, बरद्वारा व पतौड़ा के 55 सैंपल बुधवार को जांच के लिए भेजा गया है। अबतक जिले में 1119 सैंपल लिए गए हैं जिसमें 1014 की रिपोर्ट आ चुकी है। जिला अस्पताल से टेलिमेडिसन द्वारा 37 मरीजों को दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed