{"_id":"61d48c068a91cc41ed5b7621","slug":"received-louis-braille-karmayogi-award-for-best-work-chitrakoot-news-knp673548758","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर कार्य पर मिला लुई ब्रेल कर्मयोगी पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर कार्य पर मिला लुई ब्रेल कर्मयोगी पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाटम
फोटो नंबर- 5
बेहतर कार्य पर मिला लुई ब्रेल कर्मयोगी पुरस्कार
कर्वी में दृष्टिबाधित छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। शहर के दृष्टि संस्था ने बेहतर कार्य करने पर तीन लोगों को लुई ब्रेल कर्मयोगी पुरस्कार से सम्मानित किया है। कार्यक्रम से पूर्व दृष्टिबाधित छात्राओं ने रैली निकाली।
मंगलवार को कार्यक्रम की शुरुआत सीओ सिटी शीलता प्रसाद पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। संस्था के परिसर में शाम को आयोजित समारोह में दृष्टिबाधितों को खेल के क्षेत्र में सशक्त बनाने वाली दिल्ली की संस्था ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव डेविड एब्सलम को लुइ ब्रेल कर्मयोगी सम्मान प्रदान किया गया। दृष्टिबाधितों के स्वावलंबन बनाने के लिए कई सालों से कार्यरत रघुनाथ प्रसाद को भी सम्मान प्रदान किया। दृष्टिबाधितों की रोल मॉडल के रूप में केनरा बैंक लखनऊ की मैनेजर सलोनी खेन को लुई ब्रेल सम्मान 2022 प्रदान किया गया। उन्होंने बेहद कम उम्र में इस मुकाम को हासिल किया जो दूसरे दृष्टिबाधितों के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय है। इस वर्ष ज्ञानमती पटेल का दाखिला दसवीं कक्षा में स्थानीय सुषमा स्वरूप इंटरनेशनल स्कूल में इंग्लिश मीडियम से कराया गया जहां से वह सामान्य बच्चों के साथ शिक्षा प्राप्त कर रही है। संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता, बलवीर सिंह , वर्षा गुप्ता, सरिता अग्रवाल, पद्मासिंह, विमला गुप्ता, अर्चना सिंह, विजय चंद गुप्ता, पीडी गुप्ता, सुखदेव शर्मा, संतोष बंसल, पंकज दुबे, बसंत लाल आदि मौजूद रहे।