फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rambhadracharya was asked for cooperation in creating Bundelkhand state

Chitrakoot News: रामभद्राचार्य से मांगा बुंदेलखंड राज्य बनाने में सहयोग

Sun, 27 Jul 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rambhadracharya was asked for cooperation in creating Bundelkhand state
चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य से बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के पदाधिकारी शनिवार को मिले। उनसे बुंदेलखंड को राज्य बनाने की मांग में सहयोग मांगा। रामभद्राचार्य ने प्रधानमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता व क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी ने शनिवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। बताया कि बुंदेलखंड राष्ट्र समिति कई वर्षों से जनचेतना और लोकतांत्रिक तरीकों से अलग राज्य की मांग को लेकर संघर्ष कर रही है। अब साधु संतों से आशीर्वाद लिया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड आज भी विकास के कई मानकों पर पिछड़ा है जबकि धर्मनगरी में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक संसाधनों की कमी नहीं है। अलग राज्य बनने से ही विकास संभव हो पाएगा। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर बुंदेलखंड अलग राज्य बनाने की मांग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed