फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   ramayan mela

अधिकारियों से सामंजस्य बनाकर कराएं रामायण मेला

Tue, 11 Feb 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
ramayan mela
चित्रकूट। 21 से 25 फरवती तक होने वाले राष्ट्रीय रामायण मेले के आयोजन के संबंध में प्रशानिक अधिकारियों व राष्ट्रीय रामायण मेला समिति के सदस्यों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने बैठक की। जिसमें डीएम ने मेले की तैयारियों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होेंने कहा कि समिति, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में कार्यक्रम तैयार कर ले। स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया जाए। मेले में बुंदेली गीत, नृत्य, दिवारी नृत्य आदि के भी आयोजन हों।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेला परिसर के अलावा रामघाट व परिक्रमा पथ पर सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी को निर्देश दिए कि मेला परिसर के आसपास शौचालय की व्यवस्था और बेड़ी पुलिया से रामघाट तक विद्युत खंभों तथा खजूर के पेड़ों पर प्रकाश व्यवस्था कराएं। कहा कि तीन दिन के अंदर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। महाशिवरात्रि तथा अमावस्या मेला भी होने हैं अत: दो बसों का संचालन, जलापूर्ति के लिए टैंकर आदि की व्यवस्था के साथ ही जहां पर पाइप लाइन टूटी हों उसे तत्काल ठीक करा दिया जाए। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था अच्छी रखे।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, प्रभागीय वन अधिकारी कैलाश प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र मोहन मिश्रा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश करवरिया, सदस्य करुणा शंकर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed