फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Purchasing at centers affected as the weather changed in Chitrakoot

चित्रकूट में मौसम बदलते ही केंद्रों पर खरीद प्रभावित

Wed, 18 Nov 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Purchasing at centers affected as the weather changed in Chitrakoot
फोटो-8- जिले में बुधवार की सुबह बारिश के बाद धान खरीद केंद्र में खरीद न होने से ट्रैक्टर में धान लाद? - फोटो : CHITRAKUTT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। मौसम बदलते ही जिले के धान केंद्रों पर धान नहीं खरीदा गया। केंद्रों पर धान को बारिश से बचाने के लिए पन्नी लगाकर किसान बैठे रहे। किसानों ने विभागीय व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जताई।
जिले में धान खरीदने के लिए 14 केंद्र खोले गए है। जिला मुख्यालय के गल्लामंडी स्थित विपणन शाखा का धान केंद्र खुला है। कई किसान धान बेचने के लिए पहुंचे। जहां केंद्र बंद मिला। किसानों से कहा गया कि मौसम खराब होने के कारण आज खरीदारी नहीं की जाएगी। कही बारिश से धान खराब न हो जाए इसके लिए धान के ऊपर पन्नी लगाकर किसान बैठ हुए है। सपहा गांव के किसान अल्पनारायण, बरद्वारा के किसान सत्य प्रकाश, सीतापुर ग्रामीण के किसान महेश लाल ने बताया कि केंद्र प्रभारी का कहना कि मौसम खराब है इससे धान नहीं लिया जाएगा। वही गल्लामंडी स्थित नये खोले गए केंद्र पीसीएफ के कार्यालय पर ताला लगा रहा। बताया गया कि कर्मचारियों की कमी के कारण बंद है। वही बताया कि यही हाल ग्रामीण क्षेत्र में खुले कुछ केंद्रों में भी रहा। गल्लामंडी शाखा के विपणन केंद्र प्रभारी इसरार खान ने बताया कि अचानक मौसम खराब होने से बुधवार को केंद्र बंद रखा गया है। धान बचाने के लिए उनके पास व्यवस्था नही है।
विज्ञापन

49 किसानों ने बेचा धान
चित्रकूट। जिले में जब से धान खरीद केंद्रों में खरीद शुरू हुई है। कुल 49 किसानों ने ही धान बेचा है। जिसमें कुल धान दो हजार 675 क्विंटल दस किलो ही धान खरीदा गया है। किसानों को 25 लाख 68 हजार की धनराशि का भुगतान किया गया है। धान खरीदने के लिए पहले 10 केंद्र खुले थे। चार अन्य केंद्र लववेद, मंडी परिसर कर्वी, बिहरवा व शिवरामपुर में खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed