फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   protest to shut alcohol shops in chitrakoot

चित्रकूटः शराब दुकान बंद करने को लेकर प्रदर्शन, शराब पीकर महिलाओं पर करते हैं अभद्र टिप्पणी

Wed, 27 May 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
protest to shut alcohol shops in chitrakoot
मानिकपुर के चंद्रामारा गांव में शराब की दुकान को बंद कराने को लेकर दुकान के सामने प्रदर्शन करते स - फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर(चित्रकूट) में तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंद्रामारा के मजरा गदाखान कालोनी में खुली देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने कहा दुकान के पास एक मंदिर व स्कूल है। जिसमें ग्रामीण प्रतिदिन दर्शन करने जाते हैं। इस दौरान शराब पीने वाले अभद्र टिप्पणी करते हैं। इस मार्ग से गुजरने वाली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी भी होती है। विरोध पर आए दिन विवाद होता है। सभी ने इस दुकान को हटा कर दूसरी जगह खुलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को गदाखान कालोनी निवासी चुनकावन, प्रेम चंद्र, राजकरण, अभिलाषा देवी, शोभा देवी, गीता देवी, कल्लू प्रसाद, तेज प्रसाद, फू लकुमारी, रश्मी देवी, नागिना, जितेंद्र कुमार आदि पूरे परिवार के साथ शराब की दुकान के सामने एकत्र हुए। शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। कालोनी में मंदिर के पास शराब ठेकेदार ने 5 मई को दुकान खुलवायी है।
विज्ञापन

शराब की दुकान खुलने के बाद से वहां पर अराजकतत्वों का सुबह से शाम तक जमावड़ा बना रहता है। जो शराब पीकर गली गलौज, अभद्र भाषा का प्रयोग करते रहते हैं। इतना ही नहीं भगवान की पूजा करने जाने वाली महिलाओं व उनके साथ बहू बेटियों के साथ छींटाकशी की जाती है। विरोध करने पर मारपीट होती है। इससे तंग आकर जिससे महिलाओं ने वहां जाकर पूजा करना बंद कर दिया है। शराब दुकान के 100 मीटर के दायरे में विद्यालय भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि जिलाधिकारी के माध्यम से वह सब चाहते हैं कि यह दुकान मंदिर व स्कूल के पास से ही नहीं बल्कि गांव से ही हटवाई जाए। कई बार ठेकेदार से भी कहा गया कि यह दुकान गांव से बाहर दूसरे स्थान पर खुलवाओ तो ठेकेदार कुछ अराजकतत्वों को शराब पिलाकर ग्रामीणों को गाली दिलाता है। इससे पूरा माहौल खराब है। सभी ने दुकान हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed