{"_id":"68b5d551fc319443c70fb06e","slug":"protest-against-deletion-of-name-from-voter-list-by-demonstrating-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-120129-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: प्रदर्शन कर मतदाता सूची से नाम काटे जाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: प्रदर्शन कर मतदाता सूची से नाम काटे जाने का विरोध
Mon, 01 Sep 2025 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो 16 सीकेटीपी-4- परिचय- तहसील परिसर में प्रदर्शन के दौरान बोलते भाकपा के जिला सचिवअमित यादव
चित्रकूट। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मतदाता सूची से नाम काटे जाने का विरोध किया है। शहर में जुलूस निकालकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित पत्र एसडीएम पूजा साहू को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अमित यादव ने कहा कि बिहार सहित अन्य प्रदेशों में मतदाता सूची से पात्र मतदाताओं के नाम काटे जा रहे है जबकि वह भारत के ही नागरिक है। आरोप लगाया कि यह कार्य भाजपा सरकार के इशारे पर किया जा रहा है। यह साजिश चुनाव जीतने के लिए की जा रही है। चुनाव आयोग निष्पक्ष कार्य नहीं कर रहा है।
दादू राम ने कहा चोरी की घटनाएं आए दिन हो रही है। इससे जिले के ग्रामीण दहशत मेंं है। पुलिस सुरक्षा के नाम पर खानापूरी करती है। ज्ञापन मेंं मांग की है कि मतदाता सूची से नाम काटने पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर अश्विनी, अवनीश चंद्र, मोहन कामता, शिवबरन, प्रदुम कुमार, आदि मौजूद रहे।