{"_id":"65bac1e3e4efc226e20239c4","slug":"problems-of-entrepreneurs-should-be-resolved-on-priority-dm-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-104646-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण : डीएम
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक में व्यापारियों ने बिजली व वन विभाग की मनमानी की शिकायत की। इस पर डीएम ने अधिकारियों से कहा कि संबंधित उद्यमियों ने जो समस्याएं रखी है उनको प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए।
बुधवार को अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उद्योग बंधु की बैठक में विशेषकर वन विभाग, विद्युत विभाग, बैंकर्स व राजस्व से संबंधित उद्यमियों ने जो समस्याएं रखी है उनको प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए।
कई उद्यमियों की शिकायत के बाद एसडीएम मानिकपुर से कहा कि जो वन विभाग के अंतर्गत भूमि संबंधी मामले लंबित है उसमें वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम का गठन कर निस्तारण कराया जाए। प्रभागीय वनाधिकारी के साथ बैठकर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत जो एरिया आ रहा है उसका सीमांकन कराए। ताकि वहां पर जो उद्यमी उद्योग स्थापित करना चाहते हैं तो वह लगा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी बैंकों ने एक जनपद एक उत्पाद ऋण सहायता योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में अच्छा कार्य किया है। भारतीय स्टेट बैंक से कहा कि प्रगति कम है। प्रगति बढ़ाकर लाभान्वित कराए। बैठक में डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, व्यापार मंडल के सुनील द्विवेदी, गुलाबचंद्र गुप्ता, राहुल गुप्ता, अरुण गुप्ता, फूलचंद कुशवाहा, विवेक अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल के अलावा सीडीओ अमृतपाल कौर,उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र एसके केसरवानी, जिला उद्यान अधिकारी प्रतिभा पांडेय, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक तुलसीराम, परियोजना अधिकारी नेडा एके श्रीवास्तव, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक आर्यावर्त बैंक सियाराम द्विवेदी, उप प्रभागीय वनाधिकारी हरिशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।