फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Preparation for Geo Park in Dharmanagari, report sent

Chitrakoot News: धर्मनगरी में जियो पार्क की तैयारी, भेजी रिपोर्ट

Wed, 14 Feb 2024 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 14 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Preparation for Geo Park in Dharmanagari, report sent
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट को जियो पार्क में शामिल करने के लिए भू वैज्ञानिकों की टीम ने धर्मनगरी के सांस्कृतिक विरासत स्थलों का दौरा किया। यहां की पौराणिक सभ्यता का आंकलन किया। टीम ने इस क्षेत्र को जियो पार्क बनाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

आईटीआई कानपुर की टीम के साथ भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अधिकारी चित्रकूट पहुंचे। मंगलवार को भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण के उप महानिदेशक व सेंटर फार इंडियन नॉलेज के सलाहकार डॉ. सतीश त्रिपाठी ने बताया कि धर्मनगरी के मंंदाकिनी नदी में पाए गए जीवाश्म पृथ्वी मेंं पहले जीवन रूप में है। 1600 मिलियन वर्ष पुराने कार्बन डाईआक्साइड का उपयोग करके पृथ्वी के पर्यावरण को बदल दिया है। डॉ. अनिल साहू ने कहा कि चित्रकूट में भू पर्यटन की अपार संभावनाएं है। चित्रकूट क्षेत्र में ग्लोबल जियो पार्क के रूप में विकसित होने की संभावना है। इसको यूनेस्को की मान्यता मिल सकती है। जिसके लिए सर्वेक्षण के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी गई। इस संबंध में डीएम अभिषेक आनंद ने बताया कि टीम की रिपोर्ट भेजी गई है उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed