फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pregnant woman died, uproar ensued alleging negligence in treatment

Chitrakoot News: प्रसूता की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

Thu, 21 Aug 2025 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman died, uproar ensued alleging negligence in treatment
फोटो 16 सीकेटीपी-2- परिचय-पूजा देवी- फाइल फोटो- परिजन
चित्रकूट। प्रसव के 24 घंटे बाद प्रसूता की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डाॅक्टर और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसकी शिकायत डीएम से की। उधर, मायके वालों ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि महिला का किसी बड़े प्राइवेट अस्पताल में इलाज नहीं कराया।
विज्ञापन


राजापुर थाना क्षेत्र के चोरहा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा होने पर 17 अगस्त की रात 11 बजे सीएचसी राजापुर में भर्ती कराया। डाक्टर न होने पर नर्स ने रात दो बजे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में 18 अगस्त की सुबह चार बजे पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। आरोप लगाया कि मंगलवार की शाम गलत इंजेक्शन लगाने से पत्नी की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद मौत हो गई। मौत होने के बाद भी प्रयागराज रेफर का पर्चा बनाया गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि डाक्टर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया जिससे पत्नी की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। मामले की जानकारी होने पर पूजा के मायके के लोग पहुंचे। भाई रज्जू कुशवाहा ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने बहन के इलाज में लापरवाही की। उसे किसी बड़े प्राइवेट अस्पताल न ले जाकर सरकारी अस्पताल ले गए। इस पर अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बनने लगी। सूचना पर राजापुर नायब तहसीलदार पारुल सिंह, चौकी प्रभारी यदुवीर सिंह अस्पताल पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उसने
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने डाॅक्टर पर कार्रवाई के लिए सदर विधायक अनिल प्रधान, डीएम, एसपी, सीएमओ को पत्र दिया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि जांच की जा रही है। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed