{"_id":"613a4d068ebc3e74e856e8c9","slug":"prd-jawans-opened-front-chitrakoot-news-knp65120301","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवानों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी जवानों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। पीआरडी में ड्यूटी के बदले हर माह प्रत्येक जवान से एक हजार रुपये की मांग का मामला सांसद और डीएम के पास पहुंचा। इतना ही नहीं प्रभारी अधिकारी पर जवानों को अपशब्द कहने व ड्यूटी से हटाने की धमकी देने का ऑडियो भी वायरल हुआ है। पीआरडी जवानों ने सांसद और डीएम को सौंपे पत्र में इंसाफ की मांग की है। सांसद ने डीएम को लिखे पत्र में मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है।
बृहस्पतिवार को पीआरडी जवान कल्याण सिंह, हनुमान सिंह सोलंकी आदि ने सांसद आरके सिंह पटेल और डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला को सौंपे पत्र में आरोप लगाया कि पीआरडी अधिकारी ड्यूटी के एवज में एक हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। ऐसा न करने पर धमकी दी जाती है। पिछले माह ट्रैफिक चौराहे पर पीआरडी कर्मी से रुपये मांगें। न देने पर छीनाझपटी कर स्टार उतराने की धमकी दी गई।
फोन से भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इसकी रिकार्डिंग है। मानसिक उत्पीड़न से कर्मी खासा परेशान हैं। पत्र में मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सांसद ने डीएम व सीडीओ को पत्र लिखकर समस्या निदान के लिए कहा है। वायरल ऑडियो की जांच कराकर कार्रवाई कराने को कहा है।