फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   pradersan ke chakbandi rokne ki maang

प्रदर्शन कर चकबंदी रोकने की मांग

Fri, 05 Feb 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
pradersan ke chakbandi rokne ki maang
चित्रकूट/पहाड़ी। सदर तहसील अंतर्गत पहाड़ी के ग्राम मझियार के निवासियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को दिए पत्र में बताया कि चकबंदी के अंतर्गत गरीब व असहाय किसानों को गलत तरीके से चक आवंटन किए जा रहे हैं। इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। चेताया कि अन्यथा की दशा में आंदोलन को मजबूर होगें।
विज्ञापन

ग्राम मझियार के हीरालाल, रामकेश, परागदीन, रामकिशोर, रामरूप, रामराज, राजाबली, प्रेमचंद्र, राधेश्याम, चंद्रपाल, रमेश, मुलायम, सुधीर, शिव प्रसाद, रामगोपाल आदि किसानों ने जिलाधिकारी से बताया कि गांव में चकबंदी के अंतर्गत कृषकों को जो चक काट कर दिए गए है वह सही नहीं है। चकबंदी अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनमाने ढंग से किसानों को बिना जानकारी दिए चक बनाए गए हैं। खलिहान व बचत की जमीन जिन कृषकों के बीच है वह उस भूमि में कब्जा कर लेंगें। जिससे राजस्व की क्षति होगी। आरोप लगाया कि सुरक्षित भूमि को सड़क से लगा हुआ छोड़ना चाहिए, लेकिन मनमानी ढंग से कार्य किया है। आरोप लगाया कि मिलीभगत से सुविधा शुल्क लेकर चहेतों को सही चक बनाए गए हैं। चकबंदी के लोगों ने गांव में गुटबंदी पैदा करा दी है। जिससे किसी भी समय अप्रिय घटना की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed