{"_id":"61ae5dd3900a5a3c0336c3b7","slug":"political-chitrakoot-news-knp6681139178","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पदाधिकारियों ने बाइक रैली निकाली। राज्यपाल संबोधित 17 सूत्री ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा है। इस दौरान लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष नत्थू कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल कर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। सदर एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में लखीमपुर खीरी के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
इसके अलावा ज्ञापन में एमएसपी गारंटी कानून बनाने, पेट्रो उत्पादों में कर घटाने, कोरोना में दिवंगत हुए कर्मचारी के परिवार के एक सदस्य को नौकरी व एक करोड़ सहायता राशि देने की मांगें की गईं। पदाधिकारियों ने सरकार पर पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का आरोप भी लगाया। इस मौके पर धर्मेंद्र, रमेश, बृजेश कुमार, रामनरेश, संजय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।