फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   police,SDM,clean,injured,woman

महिला सफाई कर्मी सहित पति को पीटा

Wed, 05 May 2021 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
police,SDM,clean,injured,woman
चित्रकूट। नगर पालिका चित्रकूट में कार्यरत एक सफाई नायक ने एक महिला सफाई र्मी सहित उसके पति को पीट दिया। महिला ने आरोप लगाया कि पिटाई करने के बाद सफाई नायक नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दे रहा है।
विज्ञापन

भरतपुरी निवासी नगर पालिका की सफाईकर्मी आशा देवी पत्नी जवाहरलाल ने नगर पालिका अध्यक्ष, डीएम व एसडीएम को पत्र देकर आरोप लगाया है कि पालिका चित्रकूट में शहर के तरौंहा निवासी एक युवक सफाई नायक पद पर है। कोरेाना काल में लगातार काम करने के बाद भी एक दिन कुछ देरी होने पर अनावश्यक रूप से अपशब्द बोलने लगा। विरोध किया तो उसने महिला की पिटाई कर दी। यह देखकर पति स्वास्थ्यकर्मी जवाहर बचाने के लिए आया तो आरोपी सफाई नायक ने उसे भी पीट दिया। सफाई नायक के साथ कुछ और कर्मचारी भी उसका साथ दे रहे थे। मारपीट में उसके पति को गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी तो सफाई नायक ने धमकी दी है कि जब तक उसे नौकरी से नहीं निकलवा देगा चैन से नहीं बैठेगा। इस मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में एसडीएम रामप्रकाश ने बताया कि सफाई नायक और कर्मचारी के मामले की जानकारी मिली है। जिस पर उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed